2012-11-05 13:13:09

मिस्र में कोप्टिक चर्च के नये पोप, बिशप टावाडोर्स


काहिरा, 5 नवम्बर, 2012 (बीबीसी) ईसाई समुदाय के एक रूढिवादी चर्च कोप्टिक ने मिस्र में रहने वाले मध्य एशिया के सबसे बडे ईसाई समुदाय के लिए रविवार को नए पोप के रूप में बिशप टावाडोर्स का चुनाव कर लिया है। यहाँ स्थित अब्बासिया चर्च में धार्मिक प्रार्थना और गीतों के बीच नए पोप का चुनाव किया गया।
नए पोप के चुनाव के लिए तीन नामों की पर्चिया एक शीशे के बरतन में डाली गई इसमें से एक पर्ची आंखों पर पट्टी बांधे एक बच्चे ने निकाली जिसमें बिशप टावाडोर्स का नाम लिखा था और इस तरह कोप्टिक चर्च के नए पोप का चयन किया गया।
बिशप टावाडोर्स इस पद पर पोप शेनोदा तृतीय का स्थान लेंगे जिन्होंने चार दशक से इस क्षेत्र में इस ईसाई समुदाय का मार्ग दर्शन किया।
पोप शेनोदा तृतीय का मार्च में 88 साल की उम्र में निधन हो गया था।
बड़ी संख्या में लोगों को नए पोप से उम्मीद है कि वह मिस्र में लंबे समय से शोषण का शिकार हो रहे ईसाइयों की आवाज को जोरदार तरीके से उठा पाएंगे।

















All the contents on this site are copyrighted ©.