2012-10-19 16:40:26

महाधर्माध्यक्ष ओनियाकेन को 2012 का पैक्स क्रीस्ती शांति पुरस्कार


वाशिंगटन 19 अक्तूबर 2012 (सीएनएस) नाईजीरिया में अबुजा के महाधर्माध्यक्ष जोने ओलोरूनफेमी ओनाईयाकम को अफ्रीका में और विशेष रूप से उनकी मातृभूमि नाईजीरिया में विभिन्न धर्मों के धर्मावलम्बियों के मध्य संवाद और समझदारी का प्रसार करने के लिए सन 2012 के पैक्स क्रीस्टी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार उन्हें बेल्जियम के ब्रसेल्स में 31 अक्टूबर को पैक्स क्रीस्ती इंटरनेशनल के अधिकारियों द्वारा सौंपा जायेगा।
पैक्स क्रीस्ती संगठन की सह अध्यक्ष मारिये डेनिस ने महाधर्माध्यक्ष औनियाकेन की सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि ऐसे युग में जब विभिन्न धार्मिक परम्पराओं के चरमपंथी नियमित रूप से मीडिया का ध्यान आकर्षित करने का दावा करते हैं तो उन्होंने शांति और मेलमिलाप के सुसमाचार का निष्ठापूर्ण साक्ष्य दिया है।
महाधर्माध्यक्ष ओनियाकन नाईजीरिया और विश्व भर में ईसाईयों और मुसलमानों के मध्य रचनात्मक और सम्मानपूर्ण संवाद के पक्ष में कई सालों से बल देते रहे हैं। पैक्स क्रीस्टी इंटरनेशनल विश्व के विभिन्न देशों में शांति, न्याय और अहिंसा के लिए काम करनेवाले महिला और पुरूषों का सम्मान करते हुए उन्हें सन 1988 से ही शांति पुरस्कार प्रदान करता रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.