2012-10-19 16:44:26

नाईजीरियाई महाधर्माध्यक्ष द्वारा ईसाई मुसलमान संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान


जोश नाईजीरिया 19 अक्तूबर 2012 (सीएनए) नाईजीरिया में जोश के महाधर्माध्यक्ष इग्नासियुस अयाऊ कागियामा ने ईसाई मुसलमान झगडे को समाप्त करने का आह्वान किया है। नाईजीरिया काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित रेडियो प्रसारण में कहा कि हाल के महीनों में नाईजीरिया को प्रताड़ित करनेवाली धार्मिक हिंसा ईसाईयों और मुसलमानों दोनों के प्रतिकूल है। उन्होंने कहा इस्लाम और ईसाई धर्म शांतिमय सहअस्तित्व का आह्वान करते हैं।
महाधर्माध्यक्ष कागियामा ने हिंसा समाप्त करने की अपील करते हुए ईसाईयों और मुसलमानों के मध्य सहयोग की अनेक घटनाओं का स्मरण किया तथा वर्तमान में जारी रक्तपात को समाप्त करने के लिए मिलकर उपाय करने का आह्वान किया।
महाधर्माध्यक्ष कागियामा का रेडियो संदेश लोगों के सामने आया जब हाल ही में एक ईसाई गाँव पर हुए हमले में 30 व्यक्ति मारे गये तथा सेना और बोको हरम नामक आतंकी समूह के मध्य हुए संघर्ष में 24 अन्य लोगों की हत्या हो गयी।








All the contents on this site are copyrighted ©.