वाटिकन सिटीः "जीज़स ऑफ नाज़रेथ" की अन्तिम पुस्तक प्रकाशित
वाटिकन सिटी, 10 अक्टूबर सन् 2012 (सेदोक): "जीज़स ऑफ नाज़रेथ" शीर्षक से, प्रभु येसु
के जीवन पर, सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें द्वारा लिखे गये ग्रन्थत्रय की तीसरी पुस्तक
का विमोचन मंगलवार को, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट बुक फेयर में, इताली प्रकाशक रित्सोली द्वारा
किया गया। दीर्घकाल से अपेक्षित सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें इस कृति में सुसमाचारों
के अनुसार प्रभु येसु के बाल्यकाल पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। "जीज़स ऑफ नाज़रेथ"
ग्रन्थत्रय की तीसरी पुस्तक मूल रूप से जर्मन भाषा लिखी गई थी किन्तु अब इसका अनुवाद
विश्व की 20 भाषाओं में किया जा रहा है। पुस्तक का इताली अनुवाद दिसम्बर माह में तैयार
हो जायेगा। नई पुस्तक के प्राक्कथन में सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें लिखते हैं, "मेरी
आशा है कि यह छोटी सी पुस्तक, अपनी सीमाओं के बावजूद, लोगों को प्रभु येसु ख्रीस्त की
ओर तथा प्रभु येसु के साथ चलने में मदद प्रदान करेगी।" अपने उद्देश्य को स्पष्ट करते
हुए सन्त पापा ने लिखा कि सन्त मारकुस एवं सन्त लूकस के सुसमाचारों में ऐतिहासिक रूप
से जो कुछ भी प्रभु येसु के बारे में लिखा गया है उसकी व्याख्या वर्तमान कालीन विश्व
के परिप्रेक्ष्य में करना उनका लक्ष्य है।