कर्नाटकः कावेरी विरोध प्रदर्शन में ख्रीस्तीय पुरोहित भी हुए शामिल
कर्नाटक, 09 अक्टूबर सन् 2012 (ऊका समाचार): कर्नाटक के कावेरी नदी विवाद में राज्य के
ख्रीस्तीय पुरोहित भी हज़ारों विरोध प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हो गये हैं। कावेरी
नदी के जल आबंटन पर कर्नाटक एवं तमिल राज्यों में विवाद चलता रहा है। 07 अक्टूबर
को मैसूर में आयोजित प्रदर्शन में सन्त फिलोमीना गिरजाघर के काथलिक पुरोहितों ने भी भाग
लिया। कर्नाटक सरकार, उच्चत्तम न्यायालय के निर्देशानुसार, रविवार से 9,000 क्यूसेक
पानी, तमिल नाड को प्रदान कर रही है। इसी पर स्टे आर्डर लगाने हेतु प्रदर्शनकारी मांग
कर रहे थे। अदालत ने अगली सुनवाई 12 अक्टूबर तक के लिये मुल्तवी कर दी है।