2012-09-29 15:33:52

बंगलोर में अंग्रेजी कोर्स का आयोजन


बंगलोर, 29 सितंबर, 2012 (कैथन्यूज़) बंगलोर के ‘लैंगुएज लर्निंग सेंटर’ ने पुरोहितों, धर्मबहनों और उपदेशकों के लिये एक महीने तक अंग्रेजी कोर्स का आयोजन किया।
अंग्रेजी कोर्स के निदेशक फादर जोशी ईपन ने कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए बतलाया कि पिछले वर्षों में यह कोर्स पुरोहितों और सिस्टरों के लिये आयोजित किया जाता था और इसका लक्ष्य था अंग्रेजी में सही उच्चारण के साथ व्यक्त करने क्षमता को बढ़ाना।
उन्होंने बतलाया कि अंग्रेजी कोर्स में अंग्रेजी भाषा के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ भाषा संबंधी सिद्धांतों को भी बतलाया जाता है। इस कोर्स के द्वारा अंग्रेजी भाषा को सही तरीके से बोलने और उच्चारण करने पर भी बल दिया जाता है।
फादर जोशी ने बताया के अंग्रेजी कोर्स साधारणतः अप्रैल, मई और जून महीनों में चलाया जाता है। प्रत्येक सप्ताह 6 दिन क्लास होते हैं और इस कोर्स का फीस 15 हज़ार प्रति व्यक्ति है।
प्रत्येक वर्ष आवेदकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग इस कार्यशाला में हिस्सा ले रहे हैं।
पिछले साल झारखंड से 15 प्रधानाध्यपकों ने इसमें हिस्सा लेकर कोर्स का लाभ उठाया।
बंगलोर स्थित ‘लैंगुवेज लर्निंग सेंटर’ ने अब ऐसे छात्रों के लिये भी कोर्स का आयोजित करना आरंभ कर दिया है जो विदेशों में जाकर अपनी सेवायें देना चाहते हैं।









All the contents on this site are copyrighted ©.