2012-09-21 16:45:33

जीजस ओफ नाजरेथ का तीसरा भाग क्रिसमस तक बाजार में


वाटिकन सिटी 21 सितम्बर 2012 (सेदोक, वीआर वर्ल्ड) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें द्वारा लिखित जीसस ओफ नाजरेथ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकों का तीसरे खंड के प्रकाशन के लिए वाटिकन पब्लिशिंग हाऊस और इटाली पब्लिशर्स रिज्जोली ने शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। समझौते के अनुसार पुस्तक के विश्वव्यापी अधिकार का प्रबंध रिज्जोली द्वारा किया जायेगा। यह घोषणा की गयी की पुस्तक का इताली संस्करण क्रिसमस तक बाजार में आ जायेगा।

हरदर द्वारा जर्मन भाषा में प्रकाशित इस पुस्तक का संस्करण भी क्रिसमस तक तैयार हो जायेगा। संत पापा लिखित पुस्तक के इस तीसरे भाग का शीर्षक अबतक नहीं बताया गया है।

इस पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण के प्रकाशन की तिथि अबतक घोषित नहीं की गयी है। पिछले दो अंकों को अमरीका के इग्नासियुस प्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया था। जीसस ओफ नाजरेथ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का पहला भाग : From the Baptism in the Jordan to the Transfiguration सन 2007 में तथा दूसरा भाग Jesus of Nazareth Holy Week: From the Entrance Into Jerusalem To The Resurrection सन 2011 में प्रकाशित किया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.