2012-08-17 17:15:08

प्राधिधर्माध्यक्ष अबुना पाउलोस के निधन पर वर्ल्ड कौंसिल ओफ चर्चेज ने दुःख व्यक्त किया


17 अगस्त 2012 (सेदोक) वर्ल्ड कौंसिल ओफ चर्चेज (डब्लयूसीसी) ने प्राधिधर्माध्यक्ष अबुना पाउलोस के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एचआईवी एडस, अंतर धार्मिक संवाद तथा शरणार्थियों की सुरक्षा संबंधी कामों के लिए प्राधिधर्माध्यक्ष अबुना पाउलोस की विश्व भर में प्रशंसा की जाती थी। वे गंभीर रूप से बीमार थे। उनका 76 वर्ष की आयु में इथियोपिया के अदीस अबाबा में 16 अगस्त को निधन हो गया।
डब्लयू सीसी के महासचिव रेवरेंड डा ओलाव तेविट ने प्राधिधर्माध्यक्ष के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके जीवन और काम का स्मरण करते हुए कहा कि कलीसियाई एकतावर्द्धकता के लिए प्राधिधर्माध्यक्ष पाउलोस द्वारा किया गया काम बहुत सार्थक रहा। इथियोपिया में अंतर धार्मिक संवाद का प्रसार करने में प्राधिधर्माध्यक्ष पाउलोस की भूमिका कलीसियाओं के लिए उनकी विरासत है। अपने काम के द्वारा उन्होंने महिलाओं और युवाओं के प्रति अपनी परवाह को रेखांकित किया। उन्होंने विशेष रूप से एचआईवी तथा एडस पीडितों की सहायता की। इसके साथ ही कलीसियाई एकता के अभियान के प्रति महान समर्पण तथा ईसाई प्रेरिताई, खास रूप से वंचितों की सहायता के लिए उनके सतत प्रयासों का हम स्मरण करते हैं। इथियोपियाई आर्थोडोक्स तेवाहेदो चर्च और इसके नेतृत्व को अपनी प्रार्थना में याद करते हुए दुःख, विलाप और परिवर्तन के इस समय में उन्हें समर्थन दें।
प्राधिधर्माध्यक्ष पाउलोस ने सन 1992 से इथियोपियाई आर्थोडोक्स तेवाहेदो चर्च का नेतृत्व किया। इसके लगभग 40 मिलियन सदस्य हैं। उन्होंने डब्लयूसीसी की केन्द्रीय कमिटी और इसके फेथ एंड आडर कमीशन में सेवा दी।








All the contents on this site are copyrighted ©.