2012-08-02 17:28:06

जीजस ओफ नाजरेथ का तीसरा भाग पूरा


रोम 2 अगस्त 2012 (वाटिकन रेडियो, सेदोक) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने जीजस औफ नाजरेथ नामक पुस्तक का तीसरा भाग लिखना पूरा कर लिया है।
वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि तीसरा भाग जो पूर्व में लिखित दो अंकों की अंतिम कड़ी है इसका अंग्रेजी सहित अनेक भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है। मूल पाठ जर्मन भाषा में लिखी गयी है।
यह आशा भी व्यक्त की गयी है कि बोली जानेवाली बहुत सारी भाषाओं में नयी पुस्तक का एक साथ अनुवाद किया जायेगा। संत पापा की इस बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण पुस्तक का विभिन्न भाषाओं में सटीक अनुवाद प्रस्तुत करने में पर्याप्त समय लगाया जायेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.