2012-07-23 12:29:48

रियादः साऊदी अरब प्रशासन ने दी रमादान की चेतावनी


रिआद, 23 जुलाई सन् 2012(ऊका) : साईदी अरब प्रशासन ने ग़ैर मुसलमान प्रवासियों को चेतावनी दी है कि वे रमज़ान के पवित्र महीने में सार्वजनिक स्थलों पर खान पान एवं ध्रूमपान न करें अन्यथा उनके ठेके रद्द कर दिये जायेंगे तथा उन्हें देश से निकाल दिया जायेगा।
तेल समृद्ध देश साऊदी अरब के गृह मंत्रालय द्वारा एक प्रेस बयान में यह बात कही गई।
प्रवासियों को आदेश दिया गया है कि वे "मुसलमान लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें तथा पवित्र इस्लामी रीति रिवाज़ों का पालन करें।"
इस वर्ष 21 जुलाई को रमज़ान का महीना शुरु हुआ है जो 20 अगस्त को ईद-उल-फित्र के साथ समाप्त हो जायेगा।
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमज़ान नौवाँ महीना है जो चाँद दिखने तक 29 या 30 दिन का होता है। यह इस्लाम धर्मानुयायियों के लिये उपवास का महीना होता है जिसमें सुबह से सूर्यास्त तक खान-पान एवं यौन सम्बन्धों से परहेज़ किया जाता है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सऊदी अरब की जनसंख्या दो करोड़ सत्तर लाख है जिनमें एशियाई, अरबी तथा पश्चिमी देशों के लगभग 80 लाख प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.