2012-07-14 20:33:30

संगठित धर्मों पर लोगों की आस्था घटी


अमेरिका, 14 जुलाई, 2012 (कैथन्यूज़) अमेरिका की एक सर्वेक्षण एजेंसी गालुप के अनुसार ऐसे व्यक्तियों की संख्या में भारी पायी गयी है जो संगठित धर्म पर अपनी आस्था रखते हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार 44 प्रतिशत लोग अमेरिकी संगठित धर्म में विश्वास करते हैं जबकि सन् 1973 में इसका प्रतिशत 66 था। विदित हो कि सन् 1973 ईस्वी इसी गालुप सर्वेक्षण एजेंसी ने सर्वे किया था और उसकी विषयवस्तु थी ‘कोनफीडेन्स इन इन्स्टीट्यूट्स मेशर’ अर्थात् ‘संस्थाओं के मापदण्ड में विश्वास’।
विदित हो कि अतीत के सर्वेक्षणों में संगठित धर्म और कलीसिया सदा से प्रथम स्थान पर रहा और सैन्य संगठन और अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय को सदा पछाड़ा।
गालुप सर्वे ने यह भी पाया कि संगठित धर्म और चर्च के प्रति लोगों का विश्वास अस्सी के दशक में ही कम होने लगा था। सर्वे बतलाते हैं कि चर्च में हो रहे घोटालों और अपराधों के कारण इसके प्रति लोगों का विश्वास कम हुआ है।
गालुप सर्वे ने बतलाया कि पास्टर और उपदेशक जिम बेक्कर और जिम्मी स्वागार्त से जुड़े घोटाले और सन् 2002 में काथलिक पुरोहितों द्वारा किये गये बाल यौन शोषण की घटनाओं से भी चर्च की विश्ववसनीयता घटी है।
गालुप सर्व के अनुसार धर्म के मामले में 56 प्रतिशत लोगों ने प्रोटेस्टंट धर्म पर अपनी आस्था जतायी है तो सिर्फ़ 46 प्रतिशत लोगों ने काथलिक धर्म पर अपना विश्वास दिखलाया है।
संस्थाओं की विश्वसनीयता पर किये जा रहे सर्वे में सदा अव्वल रहने वाली चर्च वर्तमान सर्वे में 6वें स्थान पर खिसक गयी है। सर्वे में 16 संस्थाओं को शामिल किया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.