2012-06-26 12:08:42

वाटिकन सिटीः विश्व के 46 महाधर्माध्यक्ष ग्रहण करेंगे पाल्लियुम


वाटिकन सिटी, 26 जून सन् 2012 (सेदोक): विश्व के 46 नये महाधर्माध्यक्ष, 29 जून को, सन्त पेत्रुस एवं सन्त पौलुस के महापव के उपलक्ष्य में, वाटिकन के सन्त पेत्रुस महागिरजाघर में, सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें से पाल्लियुम ग्रहण करेंगे।
पाल्लियुम या अम्बरिका हाथों से बुनी गई ऊन की एक पट्टी है जो कन्धों पर डाली जाती तथा वक्ष तक लटकाई जाती है। प्रतिवर्ष सन्त पेत्रुस के महापर्व के दिन यह नवनियुक्त महाधर्माध्यक्षों को प्रदान की जाती है। अमबरिका महाधर्माध्यक्षों को सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया तथा कलीसिया के परमाध्यक्ष के साथ उनके प्रेरितिक सम्बन्ध को रेखांकित करती है।
इस वर्ष सम्पूर्ण विश्व से 46 महाधर्माध्यक्ष पाल्लियुम ग्रहण करेंगे। इनमें आठ एशियाई देशों के हैं। भारत से गुवाहाटी के महाधर्माध्यक्ष जॉन मूलाचीरा तथा कोलकाता के महाधर्माध्यक्ष थॉमस डिसूज़ा भी पाल्लियुम ग्रहण कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.