2012-06-16 14:15:50

सिस्टर अल्फोंसा की मृत्यु ताप लहर से


रायगढ़ छत्तीसगढ़ 16 जून, 2012(कैथन्यूज़) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कार्यरत मिशनरीस ऑफ चैरिटी की धर्मबहन सिस्टर अलफोंसा की मृत्यु उत्तर भारत में चल रहे भीषण ताप लहर के कारण हो गयी। सिस्टर अल्फोंसा की आयु 72 थी।

सिस्टर अल्फोंसा ने वर्षों तक कोढ़ रोगियों के बीच कार्य किया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ क्षेत्र में भीषण ताप लहर के कारण करीब 200 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

सिस्टर अल्फोंसा गौहाटी के सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष थोमस मेनामपरामपिल की चचेरी बहन थी।

सिस्टर अल्फोंसा की दफ़न क्रिया 15 जून शुक्रवार को रायगढ़ के महागिरजागर में सम्पन्न हुई जिसमें कई पुरोहितों, धर्मबहनों कोढ़ रोगियों सहित हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया।

रायगढ़ के धर्माध्यक्ष ने मिस्सा-पूजा अर्पित किया और सिस्टर के समर्पित मिशनरी जीवन की सराहना की।

स्थानीय समाचार पत्रों के अनुसार क्षेत्र का तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया है। पश्चिम बंगाल में तापमान बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस हो गया है और संत अन्ना की धर्मपुत्रियों की एक 17 वर्षीय कैन्डीडेट की भी मृत्यु ताप लहर से ही हो गयी।








All the contents on this site are copyrighted ©.