2012-06-06 11:49:24

जकार्ताः पर्यावरण विशेषज्ञ कैपुचिन धर्मसमाजी बन्धु को मिला कल्पतरु पुरस्कार


जकार्ता, 06 जून सन् 2012 (एशियान्यूज़): इण्डोनेशिया के कैपुचिन धर्मसमाजी पुरोहित फादर सामुएल सिद्दीन को पर्यावरण की रक्षा हेतु देश के कल्पतरु पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इण्डोनेशिया में उन्होंने "रूमा पेलांगी" नामक संस्था द्वारा पुनर्वनीकरण एवं वनों के संरक्षण को प्रोत्साहन दिया। काबू राया ज़िले में उन्होंने मार्गों के ओर छोर ऊँचे ऊँचे वृक्ष लगवाये तथा हरित गतिविधियों के प्रति लोगों में चेतना जागरण हेतु कई योजनाएँ आरम्भ की।

सोमवार को, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन में फादर सिद्दीन को राष्ट्रपति सुशीलो बामबाँग द्वारा कल्पतरु पुरस्कार से नवाज़ा गया।

फादर सामुएल अन्तोन सिद्दीन का जन्म इन्डोनेशिया के दायक आदिवासी परिवार में सन् 1954 ई. में हुआ था। सन् 1984 ई. में आप पुरोहित अभिषिक्त हुए थे। रोम स्थित अन्तोनियानुम परमधर्मपीठीय विश्वविद्यालय से आपने ईश शास्त्र में स्नातक की डिगरी हासिल की है। इस समय दक्षिण जकार्ता की असीसी पल्ली के माध्यम से आप अपनी प्रेरिताई का निर्वाह कर रहे हैं।










All the contents on this site are copyrighted ©.