2012-05-21 13:03:16

ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के समर्थन में प्रदर्शन जारी


मॉस्को, 21 मई, 2012 (एशियान्यूज़) रूस की ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के समर्थन में सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखते हुए लोगों ने रूस की राजधानी मॉस्को में 20 मई रविवार को कारों की एक विशाल रैली निकाली गर्भपात के खिलाफ़ नारे लगाये।

‘इन्टरफैक्स’ समाचार सूत्रों के अनुसार इस रैली में 300 कार में प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली ‘मॉस्को विदाउट अबोर्शन’(मॉस्को बिना गर्भपात के) के नारे लगाये।

उन्होंने माँग की है कि लोग पैट्रियार्क का साथ दें और सरकार 200 गिरजाघर बनाने के अपने वादे को पूरा करे।

उन्होंने सरकार के उन प्रतिनिधियों से इस्तीफे की भी माँग की है जो गिरजा बनाने की योजना पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं।

विदित हो कि सरकार ने इस बात का अनुमोदन किया था कि नये स्थानों में गिरजाघरों का निर्माण करेंगे।

यह भी ज्ञात हो कि पिछले महीने 22 अप्रैल को पैट्रियार्क के आह्वान पर ‘कथीड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर’ के प्राँगण में करीब 40 हज़ार लोग जमा हुए थे और विश्वास की रक्षा के लिये संकल्प लिया तथा रूसी विरोधी तत्वों से ऑर्थोडॉक्सी को बचाने का प्रण लिया।















All the contents on this site are copyrighted ©.