2012-04-13 13:19:43

कंधमाल में 10 हज़ार लोगों ने एक साथ ईस्टर मनाया



भुबनेश्वर, 13 अप्रैल, 2012 (एशियान्यूज़) उड़ीसा के कंधमाल जिले के करीब दस हज़ार ईसाई और हिन्दुओं ने रायकिया के वजिय कैथोलिक स्कूल में ईस्टर का त्योहार मनाया।

समारोह के बारे में जानकारी देते हुए फादर जोरलाल सिंह ने कहा कि इस समारोह से लोगों की एकता मजबूत हुई है और ईसाइयों ने अपने ख्रीस्तीय जीवन का साक्ष्य दिया है।

एशियान्यूज़ के अनुसार ईस्टर समारोह के लिये 12 घंटे की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों, महिलाओं, बुजूर्गों, सरपंचों पुरोहितों, धर्मबहनों के अलावा सरकारी अधिकारियों और विभिन्न धार्मिक नेताओं ने हिस्सा लिया।

समारोह में विभिन्न कलीसियाओं तथा सम्प्रदाय के लोगों ने प्रार्थनायें की,बाईबल पाठ किये और नृत्य भी प्रस्तुत किये।

विदित हो कि सन् 2008 में हुए ईसाई विरोधी हिंसा के बाद एकता एवं सद्भावना के लिये किया यह पहला महत्वपूर्ण प्रयास था।

समारोह की सफलता के बारे में बोलते हुए फादर जोरलाल सिंह ने कहा, "ईस्टर त्योहार एक साथ मनाने का लक्ष्य था एकता और सद्भावना को सुदृढ़ करना।"

सभासुन्दर नामक एक धर्मप्रचार ने कहा, "येसु का पुनरुत्थान ने हमारी आशा को ताज़ा कर दिया है और हमारा विश्वास है कि हम जीवन की चुनौतियों को जीत पायेंगे। यह एक सुनहला अवसर है जब हम एक राष्ट्र के नागरिक रूप में शांति एकता और न्याय के लिये कार्य करें।"









All the contents on this site are copyrighted ©.