2012-03-26 11:54:20

लेओनः लेओन के महागिरजाघर में धर्माध्यक्षों के साथ सान्ध्य वन्दना


लेओनः 26 मार्च सन् 2012 (सेदोक): मेक्सिको के लेओन शहर स्थित प्रकाश की माता मरियम को समर्पित महागिरजाघर में, रविवार, 25 मार्च को सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने मेक्सिको तथा लातीनी अमरीका के धर्माध्यक्षों के साथ सान्ध्य वन्दना का पाठ किया।

मरियम को समर्पित लेओन के महागिरजाघर की आधार शिला येसु धर्मसमाजी पुरोहितों द्वारा सन् 1746 ई. में रखी गई थी किन्तु स्पानी शासकों द्वारा येसु धर्मसमाजियों को देश से निष्कासित कर दिये जाने के कारण महागिरजाघर के निर्माण का कार्य 19 वीं शताब्दी तक रुक गया था। इसके बाद सन् 1902 ई. में ही इसका निर्माण पूरा हो सका। महागिरजाघर में 500 श्रद्धालुओं की व्यवस्था है।

मेक्सिको की स्वतंत्रता की दूसरी शताब्दी मनाने हेतु एकत्र मेक्सिको तथा लातीनी अमरीकी देशों के लगभग 130 काथलिक धर्माध्यक्षों ने सन्त पापा बेनेडिक्ट 16 वें के नेतृत्व में सान्ध्य वन्दना का पाठ किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.