2012-03-22 15:57:53

मेक्सिको और क्यूबा में कलीसिया


रोम 22 मार्च 2012 (जेनिथ) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें शुक्रवार 23 मार्च को मेक्सिको और क्यूबा की प्रेरितिक यात्रा के लिए रोम से रवाना होंगे। 23 से 29 मार्च तक सम्पन्न होनेवाली संत पापा की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब मेक्सिको की स्वतंत्रता की 200 वीं वर्षगाँठ तथा क्यूबा में कारिदाद देल कोबरे की माता मरिया की प्रतिमा की खोज की 400 वीं वर्षगाँठ भी है। कलीसिया के केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सन 2010 तक अद्यतन किये गये आंकड़ो के अनुसार मेक्सिको की आबादी 10 करोड़ 84 लाख है जिसका 91.89 प्रतिशत काथलिक हैं। यहाँ 6744 पल्लियाँ और 7169 मेषपालीय केन्द्र हैं। वर्तमान समय में 1163 धर्माध्यक्ष, 16234 पुरोहित, 30023 धर्मसमाजी, सेक्यूलर संस्थानों के 505 सदस्य, 25846 लोकधर्मी मिशनरी तथा 2,95,462 धर्मशिक्षक हैं। काथलिक कलीसिया द्वारा संचालित 8991 शिक्षण संस्थानों में 1856735 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं तथा 1822 शिक्षा के विशेष केन्द्र हैं। कलीसिया या पुरोहितों और धर्मसमाजियों द्वारा 257 अस्पतालों, 1602 क्लिनिकों, 8 कुष्ठ रोगी कालोनियों, विकलाँगों या वृद्धों के लिए 372 केन्द्र, 329 अनाथालय, 2134 परिवार परामर्श तथा जीवन समर्थक केन्द्र एवं 340 अन्य संस्थानों का संचालन किया जाता है।

क्यूबा की आबादी 1 करोड़ 12 लाख 43 हजार है जिसका 60.19 फीसदी काथलिक हैं। 11 कलीसियाई धर्मप्रांतों में 304 पल्ली तथा विभिन्न प्रकार की सेवा प्रदान करनेवाला 2210 मेषपालीय केन्द्र हैं। इस समय 17 धर्माध्यक्ष, 361 पुरोहित, 656 धर्मसमाजी, सेक्यूलर इंस्टीच्यूट के 24 सदस्य 2122 लोकधर्मी मिशनरी तथा 4133 धर्मशिक्षक हैं। लघु गुरूकुल छात्रों की संख्या 13 तथा गुरूकुल छात्रों की संख्या 78 है। काथलिक शिक्षा के 12 केन्द्रों में 1113 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं तथा 10 विशेष शिक्षा के केन्द्र हैं। कलीसिया या पुरोहितों और धर्मसमाजियों द्वारा क्यूबा में चलाये जा रहे अन्य केन्द्रों में 2 क्लिनिक, एक कुष्ठ रोग कालोनी, वृद्धों या विकलांगों के लिए 8 केन्द्र, 3 अनाथालय तथा अन्य प्रकार के 3 संस्थानों का संचालन किया जा रहा है।








All the contents on this site are copyrighted ©.