गोआः ख्रीस्तीय एवं इस्लाम धर्मानुयायियों के कब्रस्तानों में बर्बरता
गोआ, 13 मार्च सन् 2012 (ऊका): दक्षिण गोआ स्थित कुरचोरम में कुछ अज्ञात तत्वों ने ख्रीस्तीय
एवं मुसलमान कब्रस्तानों पर तोड़ फोड़ मचाई तथा कब्रों को अपवित्र करने का दुस्साहस किया।
दक्षिण
गोआ के पुलिस अधिकारी अरबिन्द गावस ने बताया कि किरचोरम के पल्ली पुरोहित ने इस कुकृत्य
की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज़ कर दी है जिसपर पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।
जाँच
पड़ताल से पता चला है कि शनिवार एवं रविवार की रात के बीच गार्डियन एन्जल चर्च के कब्रस्तान
पर 40 कब्रों में जबकि मुसलमानों के कब्रस्तान पर 67 कब्रों में तोड़ फोड़ की गई।
गावस
ने कहा, "हमने जूतों के निशान उठा लिये हैं जिससे अपराधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।"
इसके अतिरिक्त, गोआ सरकार ने अपराधियों का पता बताने वाले के लिये 50,000 रुपये
इनाम की भी घोषणा की है।