2012-03-12 14:41:58

एकजुटता से ही देश की प्रगति संभव


कोची, 12 मार्च,2012 (कैथन्यूज़) भारत के नवनियुक्त कार्डिनल जोर्ज अलेन्चेरी ने कहा है भारत की प्रगति के लिये एकता बहुत ज़रूरी है। कार्डिनल जोर्ज शनिवार 10 मार्च को कोची के संत मेरीस बसीलिका में आयोजित एक अभिनन्दन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
कार्डिनल अलेन्चेरी ने कहा,"सत्य सब धर्मों का सार है और इसे हमारे विचार-विमर्श में सत्य को पूर्ण महत्व दिया जाना चाहिये।"
उन्होंने कहा, "हमारा देश विभिन्नताओं से समृद्ध है और ऐसी स्थिति में एकता के लिये प्रयास करने से ही देश की प्रगति संभव है।"
उन्होंने बतलाया कि सामाजिक और सांस्कृतिक विविधतायें लोगों को न बाँटे बल्कि उन्हें एकसुत्र में बाँधने के प्रयास किये जायें।
कार्डिनल ने कहा," मानव कल्याण ही व्यक्ति का लक्ष्य हो और इसके लिये प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दे तब ही ईश्वर के राज्य की स्थापना हो सकती है।"
कोची में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह में भारत में वाटिकन के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष सल्वातोरे पेन्नाकियो और तिरुवल्ला के महाधर्माध्यक्ष थोमस मार कुरिलोस सहित सिरो मलाबार कलीसिया के 40 धर्माध्यक्ष और अन्य कलीसियाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
केरल के कृषि मंत्री के.वी.थोमस और कर मंत्री के. बाबू भी इस समारोह में मंत्रीमंडल का प्रतिनिधित्व किया।













All the contents on this site are copyrighted ©.