2012-03-05 13:31:30

वाटिकन गुप्त संग्रहालय रहस्यात्मक नहीं


वाटिकन सिटी, 5 मार्च, 2012 (सीएनए) वाटिकन के गुप्त संग्रहालय के प्रीफेक्ट मोन्सिनयोर सेरजियो पगानो का कहना है कि "वाटिकन गुप्त संग्रहालय में कोई ऐसी रहस्यात्मक चीज़ नहीं है पर इसमें संग्रहित अनगिनत मूल्यवान वस्तुओं के कारण असार्वजनिक था।"

उन्होंने कहा,"वाटिकन गुप्त संग्रहालय को सन् 1881 से खोला गया ताकि आधिकारिक शोधकर्ता इसमें अपना ऐतिहासिक शोध कार्य कर सकें।"

उन्होंने बतलाया कि गुप्त संग्रहालय की 400वीं वर्षगाँठ मनाने के लिये रोम के कपीतोलिने संग्रहालय में "लक्स इन अरकाना "प्रदर्शनी लगायी गयी है जिसमें संत पापा लेवो दसवें द्वारा सन् 1521 ईस्वी जारी की गयी आज्ञप्ति है जिसके द्वारा जर्मन मठवासी मार्टिन लूथर को कलीसिया से बाहर करने कर दिया गया था।

मोन्सिन्योर पगानो ने कहा इस प्रदर्शनी में आम लोग वाटिकन संग्रहालय के कई गुप्त दस्तावेज़ों को देख पायेंगे।

कई मह्त्वपूर्ण जो इस प्रदर्शनी में रखे गये हैं उनमें स्कॉटलैंड कीरानी मेरी के वे दस्तावेज़ भी शामिल हैं जिसमें उन्होंने संत पापा सिक्सतुस पंचम को लिखा था कि वे काथलिक विश्वास की रक्षा के लिये अपना जीवन बलिदान कर रहीं हैं।

महारानी मेरी ने लिखा था कि वे प्रोटेस्टंट इंगलैंड और अपने पापों के प्रायश्चित लिये अपने जीवन का बलिदान कर रही हैं।

इस संग्रहालय में गलीलियो से संबंधित दस्तावेज़, इंगलैंड की पार्लियामेंट से संत पापा क्लेमेन्ट सातवें को हेनरी अष्टम् के विवाह को रद्द करने संबंधी पत्र और द्वितीय विश्व युद्ध के समय संत पापा पीयुस बारहवें द्वारा लिखे गये दस्तावेज़ भी शामिल हैं।

वाटिकन संग्रहालय के निदेशक कार्डिनल रफाएले फरीना का मानना है कि गुप्त संग्रहालय को आम लोगों के लिये खोल देने से उन्हें इसके संबंध में सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

प्रदर्शनी 9 सितंबर से आम लोगों के लिये खोल दी जायेगी।















All the contents on this site are copyrighted ©.