2012-03-02 16:34:16

पाकिस्तान में दो ईसाईयों का अपहरण और एक महिला प्रताडित


पाकिस्तान 2 मार्च 2012 (काथलिक कल्चर) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कोठ मेरठ गाँव के 30 निवासियों ने सीमा बीबी नामक ईसाई महिला को उनके इस्लाम विरोधी विचारों के कारण प्रताडित कर गल्लियों में घुमाया। इस मामले में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक अन्य घटना में देश के सबसे बडे महानगर कराँची में बंदुकधारियों ने दो पाकिस्तानी ईसाईयों का अपहरण कर लिया जो दक्षिण कोरिया के एक परोपकारी संगठन द्वारा संचालित अस्पताल में काम कर रहे थे।
कोलुम्बान पुरोहित फादर रोबर्ट मैककुलोक ने वाटिकन रेडियो से कहा कि करांची में यह महसूस करना महत्वपूर्ण है कि हिंसा और अपहरण का निशाना न केवल ईसाई लेकिन सुन्नी, शिया इस्माइली सब हो रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.