2012-02-24 15:48:45

कर्नाटक में बाढ प्रभावितों के लिए येसु धर्मसमाजियों की सहायता


कर्नाटक 24 फरवरी 2012 (ऊकान) भारत के कर्नाटक राज्य में रायचूर जिले के बाढ़ प्रभावित 127 परिवारों के लिए .येसु धर्मसमाजियों ने मकान उपलब्ध कराये हैं। अक्तूबर 2009 में आयी बाढ़ से हजारों मकान बह गये तथा विभिन्न धर्मों के अनेक निर्धन परिवार इससे आपदा से प्रभावित हुए थे। येसुधर्मसमाजियों ने बाढ़ प्रभावितों विशेष रूप से निर्धनों की सहायता के लिए काम करते रहे हैं।
येसुसमाजियों द्वारा संचालित गैर सरकारी संगठन सेन्टर फोर नोन फौरमल एंड कंटिनियूंग एजुकेशन के निदेशक फादर एरिक मथायस ने कहा कि मानवी तथा सिंदानूर तालुका में हम 127 घरों को लोगों को सौंप रहे हैं। प्रत्येक घर के निर्माण की लागत क लाख 50 हजार रूपये है। कर्नाटक राज्य में येसु धर्मसमाजियों के जितने भी संस्थान या समुदाय है उन्होंने मकान निर्माण की लागत खर्च का 90 फीसदी वहन किया है तथा शेष फंड अनुदान के रूप में लोगों से मिले हैं। उन्होंने कहा कि भवन दिये जाने के समय देवदासियों तथा दलित परिवारों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
लाभार्थी आरोगयप्पा ने कहा कि हमें सुंदर मकान मिला है जिसमें शयनकक्ष, बैठकखाना और रसोई है। यह हमारे लिए महान उपहार है जिनका कोई आश्रय नहीं था। स्थानीय विधायक हमपाया नायक ने सोमवार को आयोजित मकान की कुँजी दिये जाने के समारोह के समय येसुसमाजियों के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वे निर्धनों की सेवा के लिए येसु समाजियों के समर्पण की सराहना करते हैं। उन्होंने अपने काम से लोगों को दिखा दिया है कि ईश्वर को वास्तव में कहाँ पाया जाता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.