2012-02-11 14:57:30

विश्व युवा दिवस 2013 के ‘लोगो’ या ‘प्रतीक’ का अनावरण


रियो दे जनेइरो, ब्राजील, 11 फरवरी, 2012(ज़ेनित) ब्राज़ील के रियो दे जनेइरो में सन् 2013 में होने वाले विश्व युवा दिवस के लिये आधिकारिक ‘लोगो’ या प्रतीक का अनावरण कर दिया गया है।
25 वर्षीय युवा चित्रकार गुस्तावो हुगवेनिन द्वारा निर्मित इस ‘लोगो’ में ब्राज़ील के राष्ट्रीय झंडे और येसु मुक्तिदाता की विश्व प्रसिद्ध प्रतिमा का समावेश है।
स्थानीय आधिकारिक वेब के अनुसार कलाकार ने विश्व युवा दिवस के लिये ‘लोगो’ की रचना करते समय विश्व युवा दिवस की विषयवस्तु या ‘थीम’ पर मनन-चिन्तन किया।
विदित हो विश्व युवा दिवस 2013 के ‘थीम’ को संत मत्ती के सुसमाचार के 28वें अध्याय के 19वें पद से लिये गया है जिसमे कहा गया है, “इसलिये, जाओ और दुनिया के सभी राष्ट्रों को शिष्य बनाओ”।
येसु ने उक्त बात उस समय कही जब उन्होंने अपने शिष्यों को पर्वत पर प्रवचन दिये। इसलिये आरंभ से ही येसु मसीह, मुक्तिदाता की यह प्रतिमा मुझे नहीं छोड़ेगी।
येसु जो पर्वत पर हैं जो रियो दे जनेइरो की एक पहचान है और इस मूर्ति में वह सबकुछ निहित है जो वर्ष 2013 का विश्व युवा दिवस की विषयवस्तु, दुनिया को बतलाना चाहती है।
गुस्तावो ने बतलाया कि ‘लोगो’ बनाते समय उन्होंने उन सब बातों को अपने मन में रखा जिन्हें वह लोगों को बतलाना चाहते थे। उसके अनुसार ‘लोगो’ का निर्माण करते समय उन्होंने अपने मन में येसु, येसु के शिष्य और विश्व के राष्टों को अपने मन में रखा क्योंकि उसके अनुसार ये तीन बातों लोगों के लिये अति महत्त्वपूर्ण थीं।


‘लोगो’ में येसु की तस्वीर है, शिष्यों को उसने ह्रदय के रूप में दिखलाया है क्योंकि शिष्य ही येसु को अपने ह्रदम में लेकर चलते हैं और राष्ट्रों को दिखाने के लिये उसने रियो दे जनेइरो शहर के पर्वत और सागर को दिखलाया है।
उसके अनुसार विश्व युवा दिवस के समय विश्व के युवाओं के दिलों का केन्द्रबिन्दु होगा रियो दे जनेरिइयो शहर।
‘लोगो’ या प्रतीक ह्रदय के आकार का है। इसके ऊपर का रंग हरा है जिसेक बाँये भाग में सफेद रंग का क्रूस अंकित है और बीच में पीले रंग से येसु, मुक्तिदाता की प्रतिमा है और ह्रदय का निचला भाग नीला है। ज्ञात हो ब्राज़ील के राष्ट्रीय ध्वज़ में इन्हीं तीनों रंगों का मिश्रण है।
विश्व युवा दिवस अगले वर्ष रियो दे जिनेइरो में 23 से 28 जुलाई तक सम्पन्न होगा।































All the contents on this site are copyrighted ©.