2012-02-10 15:40:17

कांगो के कार्डिनल रोमी कार्यालय के अधिकारियों के वार्षिक चालीसाकालीन आध्यात्मिक साधना के उपदेशक


रोम 10 फरवरी 2012 (काथलिक कल्चर) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने रोमी कार्यालय के अधिकारियों के लिए इस वर्ष सम्पन्न होनेवाले वार्षिक चालीसाकालीन आध्यात्मिक साधना के लिए कांगो के किंसासा के कार्डिनल लाउरेन्ट मोनसेंगवा पासिन्या को उपदेशक नियुक्त किया है।
अफ्रीकी कार्डिनल मोनसेंगवो पासिन्या जिन्होंने नवम्बर 2010 में संत पापा के हाथों से कार्डिनल बनाये गये वे कांगो गणतंत्र में दीर्घकालीन शांति स्थापना के प्रयासों में गहन रूप से शामिल हैं। वे सन 2008 से कांगो की राजधानी किंसासा के महाधर्माध्यक्ष रहे हैं तथा इससे पहले के 20 वर्षों तक किसांगानी के महाधर्माध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं।
कार्डिनल मोनसेंगवो पासिन्या दूसरे अफ्रीकी कार्डिनल हैं जिन्हें संत पापा ने रोमी कार्यालय के अधिकारियों के लिए होनेवाली वार्षिक चालीसाकालीन आध्यात्मिक साधना के लिए उपदेशक नियुक्त किया है। दिव्य आराधना और संस्कार संबंधी परमधर्मपीठीय समिति के सेवानिवृत्त अध्यक्ष कार्डिनल फ्रांसिस आरिंजे ने सन 2009 में उपदेशक का दायित्व निभाया था।









All the contents on this site are copyrighted ©.