2012-02-02 20:00:00

फोटो जर्नलिस्ट होमाई व्यारावाला को श्रद्धांजलि


वाटिकन 2 फरवरी 2012, ( काथलिक कल्चर) वाटिकन समाचार पत्र लोजरावातोरे रोमानो समाचार पत्र ने भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट होमाई व्यारावाला को श्रद्धांजलि देते हुए एक लेख प्रकाशित किया जिनका 98 वर्ष की आयु में 15 जनवरी को निधन हो गया।

समाचार पत्र में छपे लेख में कहा गया कि फोटो जर्नलिस्ट के रूप में उन्होंने अपने कैमरे से नये देश के अभ्युदय और स्वतंत्र देश बनते भारतीय इतिहास के प्रमुख पलों की तस्वीरें खींचा। भारत में ब्रिटिश शासन के अंतिम वायसराय लार्ड माउंट बैटन की विदाई, महात्मा गाँधी और जवाहरलाल नेहरू की अंत्येष्टि उनके प्रमुख विषय रहे।

स्वर्गीय होमाई व्यारावाल न्यायी समाज बनाने तथा सदियों के पूर्वाग्रहों से मुक्त करने के लिए पारम्परिक पुरूष प्रधान भूमिका के क्षेत्र में भारतीय महिला के समर्पण का प्रतिनिधित्व करती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.