2012-02-01 11:31:54

कर्नाटकः हिन्दू चरमपंथियों ने येसु धर्मसमाजी कॉलेज पर किया हमला


कर्नाटक, 01 फरवरी सन् 2012 (एशिया न्यूज़): कर्नाटक में ख्रीस्तीय धर्मानुयायियों के विरुद्ध हिंसा जारी है। हाल के दिनों में हिन्दू चरमपंथियों ने बैंगलोर से 40 किलो मीटर की दूरी पर स्थित आनेगल पू सेन्ट जोसफ कॉलेज पर हमला किया।

प्राप्त समाचरों के अनुसार चरमपंथियों ने विद्यार्थियों की पिटाई की तथा कॉलेज के प्राचार्य को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। उनका आरोप था कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था।

हमलावरों में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय शक्ति सेसे, कर्नाटक रक्षणा वेदिके तथा आनेकल सिटी काऊन्सल के सदस्य भी शामिल थे।

बताया जाता है कि कॉलेज के निर्देशक फादर मेलविन मेन्डोन्सा तथा स्थानीय येसु धर्म समाज अध्यक्ष फादर अनिल डिम्मेलो शान्ति कायम रखने का सबसे निवेदन करते रहे किन्तु हमलावरों ने उनकी एक न सुनी। पुलिस घटना स्थल पर उपस्थित रही किन्तु हमलावरों के हमलों को रोकने का उसने कोई प्रयास नहीं किया।

एशिया न्यूज़ से बातचीत में फादर मेलविन ने चरमपंथियों के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्हें आक्रमण के लिये किसी बहाने की ज़रूरत थी। उन्होंने कहा कि यह सरासर झूठ है कि कॉलेज ने राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया।

उन्होंने कहा कि येसु धर्मसमाज द्वारा संचालित सभी संस्थाओं के लिये ज्ञान ज्योति इन्सटीट्यूट में ध्वज फहराया गया था। उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रीय भावनाओँ का आदर और सम्मान करते हैं और किसी भी प्रकार इन समारोहों को अपने स्कूलों में वंचित नहीं करते हैं। 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज काथलिक विश्वविद्यालय की नई पीठ के प्राँगण में फहराया गया था।"

आनेगल का सेन्ट जॉसफ कॉलेज विगत चालीस वर्षों से शिक्षा प्रेरिताई में संलग्न है। इस समय कॉलेज में 378 छात्र हैं जिनमें 220 दलित वर्ग के तथा 60 आदिवासी हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.