2012-01-24 12:48:44

पेरिसः विश्व में भारतीय मिशनरियों की उपस्थिति विशाल, सर्वे


पेरिस, 24 जनवरी सन् 2012 (कैथन्यूज़): पेरिस स्थित विदेशी मिशनरी कार्यालय द्वारा किया गया एक नया सर्वेक्षण दर्शाता है कि विदेशों में सेवाएँ अर्पित करनेवाले भारत के पुरोहितों एवं धर्मसंघियों की संख्या नित्य बढ़ती रही है।

230 में से 226 धर्मसमाजों पर किये सर्वेक्षण से पता चला कि 8,800 भारतीय पुरोहित एवं धर्मसंघी विदेशों में सेवाएँ अर्पित कर रहे हैं।

सर्वे करनेवाले भारतीय पुरोहित फादर बालथाज़ार कास्टेलीनो के अनुसार भारत के 1940 धर्मसमाजी पुरोहित, 226 धर्मप्रान्तीय पुरोहित, 159 धर्मबन्धु तथा 6,543 धर्मबहनें विदेशों में प्रेरितिक सेवाएँ अर्पित कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "भारत वह देश हो सकता है जिसकी विदेशों में सबसे अधिक उपस्थिति है। दूसरी सहस्राब्दि में यूरोप के मिशनरियों ने भारत एवं विश्व के अन्य क्षेत्रों में ख्रीस्तीय धर्म प्रचार प्रसार किया जबकि अब इस मायने में भारत के मिशनरी सबसे अग्रणी है।"

उन्होंने कहा कि भारत के पुरोहित एवं धर्मसंघी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिणी अमरीका तथा उत्तरी अमरीका में सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.