2012-01-12 16:41:20

दिवंगत नेता शाहबाज भटटी का संत पापा द्वारा स्मरण किये जाने का पाकिस्तान के काथलिकों द्वारा स्वागत


पाकिस्तान 12 जनवरी 2012 सीसी पाकिस्तान धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की न्याय और शांति समिति के निदेशक पीटर जेकब ने वाटिकन के लिए नियुक्त विभिन्न देशों के कूटनीतिज्ञों को दिये गये संदेश में संत पापा बेनेदिडक्ट 16 वें द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता के मददेनजर स्वर्गीय शाहबाज भटटी का स्मरण कर उन्हें दी गयी श्रद्धांजलि का स्वागत किया है।
पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रहे स्वर्गीय भटटी की पिछले साल 2 मार्च को गोली मार कर हत्या कर दी गयी जो पाकिस्तान के ईशनिन्दा कानून का विरोध करते थे। इस कानून का बहुधा ईसाईयों को प्रताड़ित करने के लिए उपयोग किया गया है। 9 जनवरी को पाकिस्ता के सुप्रीम कोर्ट के एक वकील नसरूल्लाह वराइच की लाहौर में हत्या कर दी गयी।
मान्यवर जेकब ने कहा कि लोग जानते हैं कि संकट गहरा होता जा रहा है। संकट का फोकस बदल रहा है। यह जातीय संघर्ष से हटकर क्षेत्रीय हत्या में बदल रहा है जिसमें चुन चुन कर लोगों की हत्या होती है। प्रशासन तथा विधि व्यवस्था का संकट है विशेष रूप से न्यायिक संकट है जिससे राजनीति जुड़ी है।
मान्यवर जेकब ने कहा कि वे संत पापा के संभाषण और शाहबाज भटटी का स्मरण किये जाने का स्वागत करते हैं। बहुत लोग, विशेष रूप से पाकिस्तान में ईसाई न केवल इस महान नेता का संदर्भ दिये जाने का लेकिन उनकी याद को जीवित रखेंगे।







All the contents on this site are copyrighted ©.