2012-01-10 12:09:21

नेपालः प्रतिज्ञात मदद न मिलने पर नेपाल के माओवादी गुरिल्ला निकले सड़कों पर


काठमाण्डू, 10 जनवरी सन् 2012 (एशिया न्यूज़): नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में विगत दिनों हज़ारों माओवादी गुरिल्लाओं ने प्रदर्शन कर सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित मदद न मिलने का विरोध किया।

काठमाण्डू में प्रदर्शनकारियों ने दर्ज़नों कारों को आग के हवाले कर दिया तथा कई पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गये।

विगत सितम्बर माह में लगभग चार हज़ार माओवादी गुरिल्लाओं ने, संयुक्त राष्ट्र संघ तथा नेपाल सरकार से मदद मिलने के वादे के बाद, शस्त्रों का परित्याग कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारियों ने 4008 गुरिल्लाओं को समाज में रहने के अयोग्य ठहरा कर उन्हें शरण शिविरों को छोड़ने से मना कर दिया है। गुरिल्लाओं से वादा किया गया था कि उन्हें छः हज़ार डॉलर प्रतिवर्ष दिये जायेंगे जो अब तक नहीं दिये गये हैं।

माओवादियों ने धमकी भी दी है कि यदि नेपाल सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किये तो वे पुनः हथियार उठा लेंगे।













All the contents on this site are copyrighted ©.