2012-01-04 11:47:58

रोमः सन् 2011 में 26 कलीसियाई कार्यकर्त्ता मारे गये


रोम, 04 जनवरी सन् 2012 (फीदेस): रोम स्थित परमधर्मपीठीय सुसमाचार प्रचार परिषद की प्रेस संस्था फीदेस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि सन् 2011 के दौरान विश्व के विभिन्न स्थलों में 26 कलीसियाई कार्यकर्त्ताओं को मार डाला गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि फीदेस को प्राप्त सूचना के अनुसार विगत 12 माहों के अन्तर्गत 26 प्रेरितिक कार्यकर्त्ताओं की हत्या की गई। इनमें 18 काथलिक पुरोहित, चार धर्मबहनें तथा चार लोक धर्मी विश्वासी शामिल हैं।

लगातार तीन वर्षों से प्रेरितिक कार्यकर्त्ताओं के लिये सर्वाधिक ख़तरनाक जगह अमरीका सिद्ध हुई जहाँ 13 काथलिक पुरोहितों तथा दो लोकधर्मियों को मार डाला गया।

इसके बाद नम्बर आता है अफ्रीका का, जहाँ दो काथलिक पुरोहितों, तीन धर्मबहनों तथा एक लोकधर्मी को जान से मार डाला गया।

एशिया में दो पुरोहित, एक धर्मबहन तथा एक लोकधर्मी धर्मशिक्षक हत्या के शिकार हुए जबकि यूरोप में एक काथलिक पुरोहित को मार डाला गया।

फीदेस समाचार के अनुसार हत्या के शिकार बनाये गये सभी कलीसियाई कार्यकर्त्ता समाज कल्याण कार्यों में संलग्न थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह न कर निर्धनों की सेवा का बीड़ा उठाया था।










All the contents on this site are copyrighted ©.