2011-12-27 12:04:25

काठमाण्डूः भारतीय येसु धर्मसमाजी बने नये प्रान्ताध्यक्ष


काठमाण्डू, 27 दिसम्बर सन् 2011 (ऊका समाचार): भारतीय येसु धर्मसमाजी पुरोहित फादर बोनीफिस तिग्गा को नेपाल में येसु धर्मसमाज का नया प्रान्ताध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

25 दिसम्बर को क्रिसमस के दिन काठमाण्डू में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें उक्त पद पर प्रतिष्ठित किया गया।

फादर तिग्गा का जन्म सन् 1966 ई. में छत्तीसगढ़ के एक गाँव में हुआ था। भोपाल में स्नातक की पढ़ाई के बाद फादर तिग्गा नेपाल में प्रेरिताई के लिये चले गये थे।

सन् 1999 में फादर तिग्गा पुरोहित अभिषिक्त हुए थे तथा उसके बाद से नेपाल के सेन्ट ज़ेवियर स्कूल तथा सेन्ट ज़ेवियर गोदावरी स्कूल के प्रधानाचार्य पद पर कार्य करते रहे थे।

सन् 2007 में आपने शिकागो विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिगरी हासिल की थी।

नेपाल में इस समय 67 काथलिक पुरोहित सेवाकार्यों में लगे हैं जिनमें 35 येसु धर्मसमाजी है। 60 वर्ष पूर्व येसु धर्मसमाज ने नेपाल में अपने मिशन कार्यों का शुभारम्भ किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.