2011-12-26 11:18:41

नई दिल्लीः ख्रीस्तीयों को राष्ट्रपति की क्रिसमस की बधाईयाँ


नई दिल्ली, 26 दिसम्बर सन् 2011 (पी.टी.आई.): भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने शनिवार को भारत के नागरिकों के प्रति क्रिसमस महापर्व की हार्दिक बधाईयाँ अर्पित की हैं।

एक सन्देश में राष्ट्रपति ने कहा, "क्रिसमस के उपलक्ष्य में, मैं अपने सभी सहनागरिकों को शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ। क्रिसमस महान हर्ष, आनन्द, आशा एवं खुशहाली का शुभअवसर है। यह महापर्व प्रभु येसु ख्रीस्त के प्रेम और बलिदान, करूणा एवं सेवा, साहस एवं विनम्रता तथा शान्ति एवं मैत्री के सन्देश की उदघोषणा करता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.