2011-12-08 16:23:43

माता मरिया कलीसिया और संसार के लिए आशा का चिह्न


वाटिकन सिटी 8 दिसम्बर 2011 (सेदोक) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने 8 दिसम्बर को देवदूत संदेश प्रार्थना का पाठ करने के बाद विश्वासियों को विभिन्न भाषाओं में सम्बोधित किया। उन्होंने अंग्रेजी भाषी तीर्थयात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा- धन्य कुँवारी माता मरिया के निष्कलंक गर्भागमन महोत्सव के अवसर पर यहां उपस्थित सब अंग्रेजी भाषी तीर्थयात्रियों का वे अभिवादन करते हैं।

उन्होंने कहा कि मरिया अपनी निष्कलंक पूर्णता में कलीसिया और संसार के लिए आशा का चिह्न हैं, आश्चर्यकर्म का प्रतीक है जिसे ईश्वर की कृपा, हम में, सृष्ट मानव प्राणी में पूरा करती है। आगमन काल के इन दिनों में ईश्वर की पवित्र और निष्कलंक माँ की संगति में हम स्वयं को तैयार करें ताकि अपने जीवन और दिल में उनके पुत्र का स्वागत कर सकें।

अंत में संत पापा ने सब तीर्थयात्रियों और उनके परिजनों पर ईश्वरीय आनन्द और शांति रूपी दिव्य वरदान की कामना की।








All the contents on this site are copyrighted ©.