वाटिकन सिटी 16 नवम्बर 2011 (वीआईएस) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें 18 से 20 नवम्बर तक
बेनिन की प्रेरितिक यात्रा करेगें। देश में काथलिकों की संख्या के बारे में 31 दिसम्बर
2010 तक अद्यतन की गयी जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बेनिन की राजधानी पोरतो नोवो
है जिसका क्षेत्रफल 1 लाख 12 हजार 622 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ की आबादी 87 लाख 79 हजार
है जिसमें काथलिकों की आबादी 29 लाख 84 हजार है जो आबादी का 34 प्रतिशत है। 10 कलीसियाई
प्रांतों में 338 पल्ली तथा 801 पल्ली केन्द्र हैं। इस समय 11 धर्माध्यक्ष, 811 पुरोहित,
1386 धर्मसमाजी तथा 11251 धर्मशिक्षक मेषपालीय सेवा दे रहे हैं। माईनर सेमिनरी में 308
तथा मेजर सेमिनरी में 497 गुरूकुल छात्र अध्ययनरत हैं। चर्च द्वारा के जी से लेकर विश्वविद्यालय
तक संचालित 234 शिक्षण केन्द्रों में कुल 57 हजार 771 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।
बेनिन में चर्च या पुरोहितों या धर्मसमाजियों द्वारा संचालित अन्य संस्थान हैं- 12 अस्पताल,
64 क्लिनिक, 3 कुष्ट रोग कोलोनी, वृद्धों या विकलांगों के लिए 7 आवास, 41 अनाथालय और
नर्सरी, 3 परिवार परामर्श केन्द्र तथा अन्य प्रकार की सेवा उपलब्ध करानेवाले संस्थान।