2011-11-09 17:25:58

संत पापा की बेनिन यात्रा के लिए नया संगीत अलबम अफ्रीका मेक पीस


वाटिकन सिटी 9 नवम्बर 2011 वीआर अंग्रेजी) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें 18 से 20 नवम्बर तक अफ्रीकी राष्ट्र बेनिन का प्रेरितिक यात्रा करेंगे जिसके दौरान वे सन 2009 में सम्पन्न दूसरी अफ्रीकी धर्मसभा के निष्कर्षों के बाद तैयार प्रेरितिक उदबोधन को अफ्रीका के धर्माध्यक्षों को सौंपेंगे।
संत पापा की आगामी प्रेरितिक यात्रा को देखते हुए वाटिकन रेडियो ने तीन अफ्रीकी संगीतज्ञों के सहयोग से 8 गीतों का एक सीडी अलबम तैयार किया है जिसका शीर्षक है अफ्रीका में कलीसिया- मेलमिलाप, न्याय और शांति की सेवा में। सामान्य जनता के मध्य इस सीडी का वितरण करने से पूर्व इसकी प्रतियाँ अफ्रीका महाद्वीप के सब धर्माध्यक्षों और काथलिक रेडियो स्टेशनों को दी जाएंगी।
वाटिकन रेडियो के महानिदेशक फादर फेदेरिको लोम्बार्दी ने कहा कि यह संगीत अलबम सिनड के फलों का अनुसरण करने की इच्छा को व्यक्त करता है। विभिन्न भाषाओं में तैयार गीत अफ्रीकी जनता के लिए मेलमिलाप, शांति और न्याय की आकांक्षा को व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह ठोस रूप से अफ्रीका में सुसमाचार के सांस्कृतिकरण को व्यक्त करता है जिसका आह्वान संत पापा ने सन 2009 में कैमरून की प्रेरितिक यात्रा के समय व्यक्त किया था।
इस संगीत अलबम सीडी का निर्माण इताली येसुधर्मसमाजी अभियान माजिस और कन्सर्ट तथा कलीसियाई कार्यों के लिए इताली सुविधा केन्द्र ओमनीबस के सहयोग से किया गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.