2011-10-18 12:15:05

नई दिल्लीः 31 अक्टूबर को विश्व जनसंख्या सात अरब हो जायेगी


नई दिल्ली, 18 अक्टूबर सन् 2011 (पी.टी.आय.): संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किये एक आकलन के अनुसार 31 अक्टूबर को विश्व जनसंख्या 700 करोड़ हो जाएगी, जबकि इस शताब्दी के अंत तक यह आंकड़ा दुगुना होने की सम्भावना है।

आकलन के अनुसार भारत जैसे विकासशील देशों पर जनसंख्या का प्रभाव सर्वाधिक पड़ेगा। इससे संसाधनों और साथ ही बुनियादी सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ेगा। एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सन् 2030 में, आबादी के लिहाज से, भारत, विश्व का सर्वाधिक विशाल देश होगा।

संयुक्त राष्ट्र संघ के जनसंख्या कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या की वृद्धि बेरोजगारी और निर्धनता को बढ़ायेगी।















All the contents on this site are copyrighted ©.