2011-10-10 13:53:12

रूस में गिरजाघर बनाने की अनुमति नहीं


पोस्कोव, रूस 10 अक्तूबर, 2011(ज़ेनित) रूस के मोस्को के ‘मदर ऑफ गॉड’ धर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष पौलो पेत्सी पस्कोव में कैथोलिक गिरजाघर बनाये जाने की अनुमति के अस्वीकार किये जाने की आलोचना की है।

महाधर्माध्यक्ष ने वाटिकन रेडियो को दिये एक वक्तव्य में कहा, " गिरजाघर बनाने कि अनुमति नहीं देना पस्कोव की काथलिक कलीसिया के प्रति जानबूझकर किया गया भेदभाव है। "

उन्होंने बताया कि कि सरकार का ये तर्क है कि उसने गिरजाघर बनाने की अनुमति का नवीनीकरण इसलिये नहीं किया क्योंकि पहली अनुमति की समाप्ति तक चर्च निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया।

महाधर्माध्यक्ष का कहना है कि वास्तव में गिरजाघर निर्माण कार्य 10 साल पहले सन् 2000 में आरंभ किया जा चुका है।

नये गिरजाघर का निर्माण करने का निर्णय उस समय लिया गया जब स्थानीय अधिकारियों ने पुराने महागिरजाघर के जीर्णोद्धार की अनुमति नहीं दी।

विदित हो कि पस्कोव शहर में करीब 2 लाख काथलिक निवास करते हैं जिनके लिये यह महागिरजाघर बनाये जाने की योजना है।

सन् 2005 में तत्कालीन रूसी धर्माध्यक्षीय महासभा के महाधर्माध्यक्ष तदेयुस कोन्दरुसियेविक्ज ने चर्च का निचले भाग की मरम्मत शुरु की थी जिसके लिये आम काथलिकों ने आर्थिक मदद दी थी।

उन्होंने यह भी बताया कि चर्च परिसर में रोज दिन ग़रीबों और ज़रूरतमंदों के लिये भोजन वितरण किया जाता है।

सड़कों में भटकने वाले बच्चों और विकलांग बच्चों के लिये चर्च के कार्यकर्ता बिना भेदभाव के अपनी निःस्वार्थ सेवायें अर्पित करते रहे हैं। महाधर्माध्यक्ष की आशा है कि स्थानीय अधिकारी इन सभी बातों के ध्यान में रखते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे।



















All the contents on this site are copyrighted ©.