2011-09-30 17:37:32

संत पापा वाटिकन लौटने की तैयारी में


कास्तेल गांदोल्फो इटली 30 सितम्बर 2011 (जेनित) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने कास्तेल गांदोल्फो के प्रशासनिक और धार्मिक अधिकारियों, विश्वासियों एवं ग्रीष्मकालीन प्रेरितिक प्रासाद में कार्यरत कर्मियों को बुधवार और गुरूवार को सम्बोधित कर उन्हें उनकी सेवा, सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु, दया और भलाई के धनी हैं। वे उन्हें कभी नहीं छोडते जो उनपर भरोसा रखते हैं।

संत पापा ने सब लोगों पर माता मरिया की ममतामयी संरक्षण की कामना करते हुए सबको अपनी प्रार्थना में स्मरण करने का आश्वासन प्रदान किया।

कास्तेल गांदोल्फो स्थित ग्रीष्मकालीन प्रेरितिक प्रासाद में लगभग तीन माह का ग्रीष्मकाल व्यतीत करने के बाद संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें शनिवार 1 अक्टूबर को अपराह्नकाल में वाटिकन सिटी स्थित प्रेरितिक प्रासाद लौट आयेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.