2011-09-30 17:33:09

इंडोनेशिया के धर्माध्यक्षों की संत पापा के साथ पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकात


कास्तेल गांदोल्फो 30 सितम्बर 2011 (सेदोक) इंडोनेशिया धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के 10 धर्माध्यक्षों ने कास्तेल गांदोल्फो स्थित प्रेरितिक प्रासाद में शुक्रवार 30 सितम्बर को संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के साथ पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकातें सम्पन्न कीं। ये थे- एन्डे के महाधर्माध्यक्ष विंचेंसियुस सेनसी, ज़कार्ता के महाधर्माध्यक्ष इगनासियुस सुहारयो हारदजोआतमोदजो, कुपांग के महाधर्माध्यक्ष पीटर तुरांग, देपांसार के धर्माध्यक्ष सिल्वेस्टर सान, लारांतुका के धर्माध्यक्ष फ्रांसिस्कुस कुपुंग कुंग, माउमियेरे के धर्माध्यक्ष जेरूलफुस केरूबिम पारियेरा, रूतेंग के धर्माध्यक्ष हयुबर्तुस लेतेंग, बोगोर के धर्माध्यक्ष कोसमास मिखायल आंगकुर, आत्मबुआ के धर्माध्यक्ष दोमिनिकुस साकु और वितेबुला के धर्माध्यक्ष एडमुंड वोगा।
ग़ौरतलब है कि काथलिक धर्माध्यक्ष सार्वभौमिक कलीसिया के परमाध्यक्ष अर्थात् संत पापा के साथ प्रत्येक पाँच वर्ष में एक बार निजी मुलाक़ात कर स्थानीय कलीसिया के बारे में उन्हें जानकारी प्रदान करते तथा भावी प्रेरितिक योजनाओं के लिये मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.