2011-09-29 17:43:35

रोम के यहूदियों के लिए संत पापा की शुभकामनाएं


कास्तेल गांदोल्फो 29 सितम्बर 2011 (सेदोक) संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें ने यहूदियों के पर्व रोस हा सन्नाह(नववर्ष), योम किपुर और सुक्कोत के उपलक्ष्य में रोम के यहूदी समुदाय के मुख्य रब्बी डा रिकार्डो दी सेनी को तारसंदेश भेजकर उन्हें और सम्पूर्ण यहूदी समुदाय को अपनी बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए यह आशा व्यक्त किया कि यह त्योहार ईश्वर की ढेर सारी आशीष और कृपाएँ लाए। ऐसे संसार में जहाँ सत्य का यथार्थ साक्ष्य देने की बहुत अधिक जरूरत है यह त्योहार हम सब में न्याय और शांति का प्रसार करने की इच्छा को गहन बनाये।
संत पापा ने अपने तारसंदेश के अंत में यह कामना व्यक्त किया है कि ईश्वर अपनी कृपा से यहूदी समुदाय की रक्षा करे तथा रोम और सम्पूर्ण विश्व में हमारे मध्य मैत्री का प्रसार हो।








All the contents on this site are copyrighted ©.