2011-09-25 20:12:38

रविवारीय देवदूत प्रार्थना के पूर्व संत पापा का संदेश
फ्रेईबर्ग हवाईअड्डा


फ्रेईबर्ग, 25 सितंबर, 2011 (सेदोक) संत पापा ने यूखरिस्तीय बलिदान के अन्त में लोगों से देवदूत प्रार्थना करने आमंत्रण दिया और कहा कि देवदूत प्रार्थना हमें हमारी मुक्ति की ऐतिहासिक शुभारंभ की याद दिलाता है।

गाब्रिएल दूत ने माता मरिया को ईश्वर की दिव्य योजना के बारे में बताया कि वह मुक्ति दाता की माँ बनेंगी। मरियम शुरू में डर गयीं पर बाद मे उन्होंने ‘हाँ’ कहा और इस ईश्वरीय योजना को हाँ कहने के बाद उन्होंने बाद में क्रूस के नीचे पूरी दुनिया की माँ होना भी स्वीकार किया। फिर वह अंतिम तक अपने वादा को नहीं तोड़ा।

जब आज हम देवदूत की प्रार्थना करते हैं तो हम भी माता मरिया के समान ईश्वरीय योजना को ‘हाँ’ कहना सीखें और तब ईश्वरीय योजना हमारे जीवन में विकसित होगी और ईश्वर का प्रेम हमारे जीवन में और अधिक मूर्त्त होगा ।

तब हम निर्भय हो जायेंगे और इस बात को समझ पायेंगे कि हम अकेले नहीं हैं पर विश्व के तमाम काथलिक विश्वासियों के साथ एक होकर प्रार्थना कर रहे हैं।















All the contents on this site are copyrighted ©.