2011-09-02 17:11:22

संत पापा के साथ भारतीय धर्माध्यक्षों की पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकात


कास्तेल गांदोल्फो 2 सितम्बर 2011 (सेदोक) कास्तेल गांदोल्फो स्थित ग्रीष्मकालीन प्रेरितिक प्रासाद में शुक्रवार 2 सितम्बर को जिन भारतीय धर्माध्यक्षों ने संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के साथ पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकातें सम्पन्न कीं वे थे- नासिक के धर्माध्यक्ष लूर्दस दानियल, पूना के धर्माध्यक्ष थोमस डाबरे और सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष वालेरियन डिसूजा, वसई के धर्माध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स अंतोनी मचाडो, औरंगाबाद के धर्माध्यक्ष एडविन कोलाको, सिंधुदुर्ग के धर्माध्यक्ष अंतोनी अलविन फेरनान्डेस बारेतो, अहमदाबाद के धर्माध्यक्ष थोमस इग्नासियुस मकवान तथा बडौदा के धर्माध्यक्ष गोडफ्री दि रोजारियो। संत पापा के साथ मुलाकात के बाद सभी धर्माध्यक्ष बहुत प्रसन्न दिखाई दिये।
गौर किया जाये कि काथलिक धर्माध्यक्ष सार्वभौमिक कलीसिया के परमाध्यक्ष अर्थात् संत पापा के साथ पाँच वर्ष में एक बार निजी मुलाकात कर स्थानीय कलीसिया के बारे में उन्हें जानकारी प्रदान करते तथा भावी प्रेरितिक योजनाओं के लिये मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.