2011-08-31 12:21:29

जोस, नाईजिरियाः साम्प्रदायिक हिंसा में कम से कम 20 मरे


जोस, नाइजीरिया, 31 अगस्त सन् 2011 (रायटर): नाईजीरिया के जोस शहर में सोमवार को हुए सांप्रदायिक दंगों में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। चश्मदीद गवाहों के अनुसार दंगे उस वक्त भड़के जब ईसाइयों ने मुस्लिमों को घेर लिया। मुस्लिम समुदाय के लोग रमज़ान का रोज़ा तोड़ने के लिए नमाज अता कर रहे थे। दंगों के दौरान 40 वाहनों और 100 मोटरसाइकिलों को जला दिया गया।

इसके बाद सेना को हस्तक्षेप करना पड़ा। जोस तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में ईसाईयों का वर्चस्व है। सैनिकों की गोलाबारी के बाद स्थिति ख़तरनाक हो गई और कई लोग हताहत हो गये।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और पुलिस ने संघर्ष की पुष्टि की। प्लेटो प्रांत के पुलिस आयुक्त दिपो आयेनी के अनुसार, "दो विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों के बीच संघर्ष छिड़ा लेकिन पुलिस हालात को नियंत्रण में करने में सफल रही है।"









All the contents on this site are copyrighted ©.