2011-08-13 13:38:27

काथलिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिये पूर्ण स्वतंत्र


मैडरिड, 13 अगस्त, 2011(सीएनए) " स्पेन एक स्वतंत्र राष्ट्र है जहाँ काथलिकों को इस बात की पूरी स्वतंत्रता है कि वह अपने विचारों की अभिव्यक्ति करे। " उक्त बात तोलेदो के महाधर्माध्यक्ष ब्राउलियो रोडरिग्वेज़ ने उस समय कहीँ जब उन्होंने वियुदि के पक्ष में अपने विचार व्यक्ति किये।

विदित हो कि स्पेन में ईएफई नामक एक समाचार एजेंसी ने वियुदि की ईसाई प्रकृति और संत पापा के स्पेन आगमन की आलोचना की थी।

महाधर्माध्यक्ष ब्राउलियो ने कहा कि " मुक्त विचारकों, नास्तिकों एवं धर्मनिरपेक्ष विचारकों के लिये दूसरों से अधिक अधिकार क्यों रहे। लोगों को याद रहे कि टैक्स देनेवालों में काथलिक की संख्या दूसरों से अधिक हैं।"

उन्होंने उन लोगों को डाँटा जो वियुदि के विरुद्ध यह कहते हुए प्रचार कर रहे हैं कि इस मेगा महोत्सव खर्च का वहन देश को करना पड़ रहा है।"

महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि " यदि आप वियुदि को नहीं पसंद करते तो इसके लिये आप स्वतंत्र है पर आप हमारा अनादर न करें या ऐसी बातें न कहें जो सच न हों। "

उन्होंने कैथलिकों का पक्ष लेते हुए कहा कि " काथलिकों का यह अधिकार है कि वे वियुदि में हिस्सा लें और जिसमें इस समारोह के द्वारा उन बातों को बोलें जिन्हें वे बोलना चाहते हैं।"

महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि " वियुदि 2011 के विरुद्ध में जो बातें कहीं गयीं हैं वह अपरंपरागत है। यह आलोचना हास्यास्पद है, और मैं इससे सख़्त नाराज हूँ।"

आलोचना के संबंध में बोलते हुए कैथोलिक लीग ऑफ सिविल राइट्स के अध्यक्ष बिल दोनोहुए ने कहा कि " वियुदि के खर्च का भार स्पेन की सरकार पर नहीं पड़ेगी ठीक इसके विपरीत स्पेन की बिगड़ती आर्थिक हालत को इससे आने वाले 140 लाख डॉलर राशि से राष्ट्र आर्थिक को लाभ होगा।"





















All the contents on this site are copyrighted ©.