2011-07-30 16:02:25

विश्व युवा दिवस के साथ फातिमा दर्शन भी


फतिमा, पोर्तुगल, 30 जुलाई, 2011(ज़ेनित) स्पेन के मैडरिड 16 से 21 अगस्त तक होने वाले विश्व युवा दिवस के लिये संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें के साथ जाने वाले युवा पोर्तुगल में फातिमा में माता मरिया के भी दर्शन करेंगे।

फातिमा तीर्थयात्रा के निदेशक फादर नतालिना फेर्रेरा ने जानकारी दी हैं कि स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार 64 युवा दलों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे फातिमा में माता मरिया के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल देखने जायेंगे।

फादर नतालिना ने बताया कि युवाओं के 45 दल विश्व युवा दिवस के पूर्व ही फातिमा जायेंगे जबकि 19 दल विश्व युवा दिवस समारोह के पश्चात् फातिमा जायेंगे।

फादर ने यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक दल में करीब 100 युवा हैं जबकि लैटिन अमेरिकी दल में 2,500 युवा शामिल हैं।

तीर्थयात्री निदेशक के अनुसार पोर्तुगल के युवाओं की भी योजना है कि वे स्पेन युवा दिवस समारोह के लिये प्रस्थान के पूर्व फातिमा कि माता मरिया मध्यस्थता से प्रार्थना करेंगे।

लिसबन के 2000 युवा भी फातिमा तीर्थस्थल में अपना समय प्रार्थना में बितायेंगे।
फादर फेर्रेरा ने बताया कि तीर्थयात्रियों के लिये विभिन्न भाषाओं में यूखरिस्तीय बलिदान में सम्मिलित होने की भी व्यवस्था कर दी गयी है।

उन्होंने कहा भक्त अंग्रेजी के अलावा इताली, स्पैनिश और पोर्तुगीज़ भाषा में मिस्सा में हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ फातिमा में अवस्थित विभिन्न प्रार्थनालयों में पूर्व आरक्षण की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है।










All the contents on this site are copyrighted ©.