2011-06-24 17:43:07

गुवाहाटी धर्मप्रांत में नये सहयोगी महाधर्माध्यक्ष का स्वागत


(गुवाहाटी काथलिक न्यूज) भारत में गुवाहाटी के महाधर्माध्यक्ष थोमस मेनाम्परम्बिल ने दिसपुस स्थित क्राईस्ट द बेयरर औफ गुड न्यूज काथिड्रल में सहायक महाधर्माध्यक्ष जोन मुलाचिरा का स्वागत किया। महाधर्माध्यक्ष मूलाचिरा, जो महाधर्माध्यक्ष मेनाम्परम्बिल के उत्तराधिकारी होंगे, ने कहा कि एकसाथ मिलकर हम महाधर्मप्रांत के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं तथा उन्हें महाधर्माध्यक्ष मेनाम्परम्बिल से बहुत कुछ सीखना है। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता पौरोहिताई के लिए बुलाहटों का प्रसार करना होगा। उन्होंने सबलोगों से पुरोहिताई के लिए बुलाहटों की संख्या में वृद्धि होने के लिए काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि यदि हम मिलकर काम करेंगे तो महाधर्मप्रांत में और अधिक पुरोहित होंगे। सलेशियन मिशनरियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हमारा विश्वास हमारे विश्वासियों को साहस प्रदान करे। जब हम येसु से प्रेम करते हैं तो हम स्वतः ही ईश्वरीय राज्य के लिए काम करते हैं। महाधर्माध्यक्ष मेनाम्परम्बिल ने कहा कि महाधर्माध्यक्ष जोन मूलाचिरा के साथ आनेवाले वर्षों में महाधर्मप्रांत में बड़ी चीजें सम्पन्न होने जा रही हैं।
गुवाहाटी के नये सहयोगी महाधर्माध्यक्ष जोन मूलाचिरा विभिन्न जनजातीय भाषाओं के जानकार हैं। वे 14 फरवरी 2007 को असम में दिफू के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे तथा 15 अप्रैल 2007 को उनका धर्माध्यक्ष अभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ था।








All the contents on this site are copyrighted ©.