2011-06-23 16:07:15

स्पानी धर्माध्यक्ष का कहना पौरोहित्य और राजनीति में सक्रिय सहभागिता असंयोज्य


(रोम 22 जून सीएनए) स्पेन में एक धर्माध्यक्ष ने काथलिक पुरोहितों को स्मरण कराया है कि राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होना पौरिहितिक जीवन के असंयोज्य है अर्थात दोनों साथ साथ नहीं चल सकते हैं।
सान सेबास्तियन के धर्माध्यक्ष इग्नासियो मुनीला ने उक्त बातें कहीं जब स्पेन के गुदीना सिटी कौंसिल के लिए एक पुरोहित निर्वाचित किये गये। धर्माध्यक्ष मुनीला ने सीएनए से कहा कि पौरोहिताई, सार्वभौमिक रूप से सबके लिए पिता होना है. विगत माह फादर अंतोनियो फेरनान्देज बलान्को को गुदीना के गालिशियन शहर में स्पानी सोशलिस्ट पारर्टी सदस्य चुना गया था। स्थानीय धर्माध्यक्ष ने फादर ब्लान्को के पौरोहितिक दायित्व पर रोक लगाते हुए चेतावनी दिया था जिसके बाद फादर ब्लान्को ने स्थानीय कौंसिलर के रूप में त्यागपत्र दे दिया।
धर्माध्यक्ष महोदय ने कहा कि सार्वजनिक जीवन यहाँ तक कि राजनैतिक जीवन में ख्रीस्त को लाना यह विशिष्ट रूप से लोकधर्मियों का काम है। राजनीति क्षेत्र वस्तुतः लोकधर्मियों का है जहाँ वे संलग्न हों न कि पुरोहित क्योंकि उसे सब राजनैतिक विचारों सहित सब लोगों का पिता या अभिभावक होना है लेकिन राजनैतिक पद और खास राजनैतिक स्थिति सब लोगों के लिए अभिभावक होने की पुरोहित की क्षमता को कम कर सकती है। वैसे तो कलीसियाई कानून पुरोहितों या याजकवर्ग को राजनैतिक पदों या पार्टियों में शामिल होने या सक्रिय भूमिका निभाने से स्पष्ट रूप से मना करती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.