2011-06-15 12:18:20

नई दिल्लीः हरित पुरस्कार ज्यूरी में काथलिक धर्माध्यक्ष नामित


नई दिल्ली, 15 जून सन् 2011 (कैथन्यूज़): भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कांजीरापल्ली के काथलिक धर्माध्यक्ष मैथ्यू आराकाल को उस ज्यूरी के लिये नामित किया है जो पर्यावरण की सुरक्षा के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगी।

पहली बार "इंदिरा गाँधी पर्यावरण सुरक्षा पुरस्कार" के चयन के लिये भारत के उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय ज्यूरी में किसी काथलिक पुरोहित को नामित किया गया है।

भारत की पूर्वप्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी को उक्त पुरस्कार समर्पित है जिनकी हत्या सन् 1984 में कर दी गई थी।

संघीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित उक्त पुरस्कार पर्यावरण की सुरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो संगठनों एवं तीन व्यक्तियों को दिया जाता है।

धर्माध्यक्ष आराकाल ने कहा है कि पर्यावरण सुरक्षा पुरस्कार ज्यूरी में उनका नामांकन भारत की काथलिक कलीसिया को दी गई मान्यता है।

कैथन्यूज़ समाचार से 13 जून को उन्होंने कहा, "धर्मों के परे, सभी के लिये पर्यावरण की सुरक्षा एक महान चुनौती है।"

महाधर्माध्यक्ष ने बताया कि उनके धर्मप्रान्त ने लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवन यापन एवं ऑरगेनिक फार्मिंग की आवश्यकता पर प्रशिक्षित करने के लिये अनेक पहलें आरम्भ की हैं।

केरल के कांजीरापल्ली धर्मप्रान्त के अधिकांश काथलिक धर्मानुयायियों की जीविका कृषि पर आधारित है।








All the contents on this site are copyrighted ©.