2011-06-09 17:50:11

नाईजीरिया में बम विस्फोट में गिरजाघर क्षतिग्रस्त


(वाटिकन सिटी 8 जून सीएनएस) वाटिकन मिशनरी समाचार एजेंसी फीदेस के अनुसार अफ्रीकी राष्ट्र नाईजीरिया के उत्तरी भाग में एक काथलिक गिरजाघर को गहन नुकसान पहुँचा जब 7 जून को मुसलमान चरमपंथियों के एक समूह ने बम विस्फोट किया। इस विस्फोट में 11 लोगों की हत्या हो गयी तथा नाईजीरिया के उत्र पूर्वी राज्य बोरनो की राजधानी मैदुगुरी में हुए बम विस्फोटो में दो पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुए।
मैदुगुरी के धर्माध्यक्ष ओलिवर दोयमे के वक्कतव्य का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी ने बताया कि संत पात्रिक को समर्पित गिरजाघर की खिड़की और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गये। बम विस्फोट के कारण पूरी इमारत प्रभावित हुई। फीदेस समाचार सेवा के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने मैदुगुरी की घटना सहित उत्तरी नाईजीरिया में हुए हमलों की श्रृंखला को एक चरमपंथी मुसलिम समूह बोको हरम का कृत्य है।

धर्माध्यक्ष दोयमे ने कहा कि मैदुगुरी में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पहले ही एक अन्य गिरजाघर तथा स्कूल भी बम विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गये थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.